6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया ने की खास प्रैक्टिस, कोच ने बताया इसके पीछे का मकसद

Wellington ODI, IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबले वेलिंगटन में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बारिश से बाधित मैच को 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 6 Nov 2026, 5:34 PM IST

IND vs NZ

भारत बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- BCCI)

India vs New Zealand 2nd ODI Update: शनिवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खास प्रैक्टिस की। वेलिंगटन में भारतीय खिलाड़ियों को पीले रंग की गेंद से फील्डिंग प्रैक्टिस करते देखा गया, जिसने मन में कई सवाल खड़े कर दिए कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। हालांकि, अभ्यास सत्र के बाद टीम इंडिया के फील्डिंग कोच सुभादीप घोष ने इस राज से पर्दा हटा दिया।

फील्डिंग कोच ने बताई वजह

ट्रेनिंग सेशन के दौरान भारतीय फील्डर्स एक पीली गेंद के पीछे भागते हुए दिखे। यह आम गेंद से हल्की होती है और हवा में ज्यादा घूमती है। नए फील्डिंग कोच सुभादीप घोष चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी गेंद को अच्छे से समझें और जल्दी हरकत में आएं। उनका मानना ​​है कि न्यूजीलैंड के हालात में एक फील्डर से सबसे ज्यादा इसी तरह की फील्डिंग की उम्मीद होती है।

घोष ने कहा, "यह एक हल्की गेंद होती है। न्यूजीलैंड में गेंद की मूवमेंट और उसे सही से समझना बहुत अहम है। हल्की गेंद आपसे दूर की तरफ जा सकती है, इसलिए आपको स्थिर रहने और जल्दी हरकत में आने की जरूरत होती है, ताकि आप अपनी स्किल्स का सही इस्तेमाल कर सकें।"

पहले वनडे में टीम इंडिया की फील्डिंग रही थी दमदार

वेलिंगटन में स्क्वायर बाउंड्री बहुत छोटी होंगी और सीधी बाउंड्री लंबी होंगी। ऐसे में लेग साइड और ऑफ साइड में फील्डिंग करने वाले फील्डर्स को ज्यादा सतर्क करने के लिए टीम इंडिया के कोच ने हल्की गेंद से अभ्यास करवाया। हालांकि पहले वनडे में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के अपेक्षा ज्यादा बेहतर फील्डिंग की, जिसमें रोहित शर्मा का एक शानदार रन आउट और विराट कोहली का दूसरे स्लिप में एक जबरदस्त कैच शामिल था।

पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने फील्डिंग के साथ शानदार गेंदबाजी की थी और न्यूजीलैंड को सिर्फ 185 रन पर समेट दिया था। अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट हासिल किए तो गुरनूर बराड़ ने 3 और अंशुल कंबोज को 2 सफलताएं मिली। 186 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने विराट कोहली की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 5 विकेट से जीत लिया।