6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AFG vs ZIM, 1st Test: ब्रैंडन टेलर के बाद ब्रायन बेनेट ने ठोका शतक, जिम्बाब्वे की स्थिति हुई और मजबूत

अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शारजाह में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने दूसरे दिन लंच तक 6 विकेट पर 421 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 6 Nov 2026, 2:48 PM IST

Afghanistan vs Zimbabwe 1st Test

ब्रायन बेनेट (Photo- ICC)

Afghanistan vs Zimbabwe, 1st Test: अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शारजाह में खेला जा रहा है। दूसरे दिन लंच तक जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 421 रन बना लिए हैं और अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कप्तान ब्रायन बेनेट और तफाद्जवा सिंगा क्रीज पर जमे हुए थे।

ब्रायन बेनेट ने लगाया अपना तीसरा टेस्ट शतक

जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट और वेस्ली मधेवेरे कल के स्कोर 326 पर 5 विकेट से आगे् खेलने के लिए शुक्रवार को मैदान पर उतरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के बीच 133 गेंद में 96 रन की साझेदारी हुई। वेस्ली मधेवेरे अर्धशतक लगाकर आउट हुए। उन्होंने 70 गेंदों का सामना किया और 9 चौके संग 54 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद ब्रायन बेनेट ने तफाद्जवा सिंगा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इसी दौरान कप्तान ब्रायन बेनेट ने 178 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जिम्बाब्वे की ओर से टेस्ट क्रिकेट में उनका यह तीसरा शतक है। इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने लंच तक टीम के स्कोर को 421/6 तक पहुंचाया। दूसरे दिन लंच तक ब्रायन बेनेट 123 रन जबकि तफाद्जवा सिंगा 13 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।

ब्रैंडन टेलर ने पहले दिन जड़ा था शतक

जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैंडन टेलर ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शतक लगाया था। उनका यह शतक 8 साल बाद आया है। इस तरह वे जिम्बाब्वे के लिए टेस्ट क्रिकेट में सेंचुरी लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने क्रेग एर्विन के 39 वर्ष 129 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा दिया है। ब्रैंडन टेलर ने टेस्ट क्रिकेट में 40 साल 272 दिन की उम्र में शतक लगाया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ इस प्रदर्शन की बदौलत ब्रैंडन टेलर जिम्बाब्वे की ओर से सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जिम्बाब्वे के लिए एंडी फ्लावर 12 टेस्ट शतक के साथ टॉप पर हैं, जबकि ब्रैंडन टेलर 7 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जिम्बाब्वे के लिए ग्रांट फ्लावर और सीन विलियम्स के नाम 6-6 टेस्ट शतक हैं।