New Zealand vs India 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को खेला जाएगा। पहले मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। अब उसकी नजर दूसरा मुकाबला जीतकर अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। हालांकि, पहले मैच में जीत के बावजूद भारतीय टीम की कुछ कमजोरियां सामने आई थीं। इन गलतियों को सुधारना दूसरे वनडे में बेहद जरूरी होगा। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने बारिश के कारण मिले 32 ओवर में 143 रन के लक्ष्य को 22.4 ओवर में हासिल कर लिया था। विराट कोहली की 74 रन की पारी जीत की सबसे बड़ी वजह बनी। इसके बावजूद भारतीय टीम को चार बातों पर विशेष ध्यान देना होगा।