6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हेनरी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस मैच से पहले आपको बताते हैं कि हेनरी स्‍टेडियम की पिच से बल्‍लेबाज या गेंदबाज किसको ज्‍यादा मदद मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Nov 2026, 11:00 AM IST

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का नजारा। (फोटो- BCCI)

New Zealand vs India 2nd ODI Pitch Report: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पांच एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में जीतकर टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त बना रखी है। अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जहां एक बार फिर सबकी नजर स्‍टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। यह वही मैदान है, जहां भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में 13.2 ओवर 199 रन को सफलतापूर्वक चेज किया था। आइये दूसरे वनडे से पहले आपको हेनरी स्टेडियम की पिच का हाल बताते हैं?

हेनरी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में आमतौर पर हेनरी स्टेडियम की पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद देखी गई है। यही वजह है कि यहां का वनडे क्रिकेट में औसत स्कोर 252 रन है, जो एक कॉम्पिटिटिव टोटल है। नई बॉल से सीम मूवमेंट और शाम की ओस का फायदा उठाने के लिए टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का ऑप्‍शन बेहतर रहेगा। भारत के पास विराट कोहली और शुभमन गिल रन चेज में सबसे अच्छे बैटिंग ऑप्शन हैं। जबकि अर्शदीप सिंह बॉलिंग में सबसे आगे हैं।

बारिश होने पर पहले गेंदबाजी करना ही बेहतर

एक्‍यूवेदर के अनुसार, वेलिंगटन में भी ऑकलैंड की तरह ही बारिश की संभावना है। यहां शनिवार को मैच के दिन 60 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान दिन में नॉर्थ-वेस्‍ट की ओर से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। जबकि शाम को बारिश की 55 प्रतिशत संभावना है। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए भी यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना अच्‍छा रहेगा, क्‍योंकि बारिश होने की स्थिति में दूसरे पारी में बल्‍लेबाजी के दौरान आपको पता होगा कि आपको किस रफ्तार से रन बनाने हैं।

भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, रुतुराज गायकवाड़, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन और कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, निक केली, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेट कीपर), मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन, माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी।