6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT से पहले टीम इंडिया कर सकती है बांग्लादेश दौरा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

India tour of Bangladesh: भारतीय टीम आखिरकार जनवरी 2027 में तीन ODI और तीन T20I के लिए बांग्लादेश का दौरा कर सकती है, जिसके चलते प्रस्तावित शेड्यूल में भी बदलाव हो सकता है। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि इसके लिए विंडो तलाशी जा रही है। हालांकि आखिरी फैसला भारत सरकार ही करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Nov 2026, 9:49 AM IST

India tour of Bangladesh

भारत बनाम बांग्‍लादेश मैच का नजारा। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/Cricketbuzz)

India tour of Bangladesh: भारतीय टीम लंबे इंतजार और दो बार टाले जाने के बाद आखिरकार जनवरी 2027 में बांग्लादेश के दौरे पर जा सकती है। जनवरी के पहले हफ्ते में छह मैचों के व्हाइट-बॉल असाइनमेंट के लिए एक संभावित विंडो तलाशी जा रही है। हालांकि, ना तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और ना ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है, लेकिन रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दोनों बोर्ड के बीच बातचीत अच्छी चल रही है और यह दौरा हकीकत बन सकता है। हालांकि, सही समय ढूंढना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि जिम्बाब्वे को 3 से 9 जनवरी तक तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा करना है और उसके बाद 21 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होगी।

सरकार की मंजूरी का इंतजार

दरअसल, दोनों देशों के बीच सियासी रिश्तों में आई दरार को देखते हुए, आखिरी मंजूरी भारत सरकार से ही मिलनी है। समझा जाता है कि बीसीसीआई इस प्रस्तावित दौरे को फाइनल करने से पहले जरूरी मंजूरी का इंतजार कर रहा है। हालांकि, बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव के बाद दोनों देशों के क्रिकेट रिश्तों के माहौल में बदलाव हो सकता है। इस साल के आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की जीत से देश की लीडरशिप में बदलाव आया है, जिससे दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच रिश्तों में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है।

तमीम भारतीय बोर्ड के साथ फिर से बनाना चाहते हैं रिश्ते

ज्ञात हो कि भारत का दौरा पिछले साल जुलाई में टाल दिया गया था, जबकि बांग्लादेश के इस साल भारत में अपने टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलने के फैसले से बीसीसीआई और बीसीबी के रिश्ते और खराब हो गए। तमीम दोनों देशों के रिश्ते फिर से ठीक करना चाहते हैं।
बांग्लादेश बोर्ड में भी लीडरशिप में बड़ा बदलाव हुआ है, जिसमें पूर्व ओपनर तमीम इकबाल, पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम की जगह प्रेसिडेंट बने हैं। सूत्रों का कहना है कि तमीम भारतीय बोर्ड के साथ रिश्ते फिर से बनाना चाहते हैं।

दोनों बोर्ड के बीच बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही

बांग्लादेश के एक बड़े अखबार, प्रोथोम एलो ने बीसीबी प्रेसिडेंट तमीम इकबाल के हवाले से कहा कि उन्होंने भारत के दौरे को लेकर उम्मीद जताई है, जिससे पता चलता है कि दोनों बोर्ड के बीच बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। तमीम ने कहा कि हम एक विंडो पर बात कर रहे हैं। बीसीसीआई के साथ हमारी बातचीत जिस तरह से आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम सीरीज के लिए बांग्लादेश आएगी। दोनों बोर्ड पॉजिटिव सोच के साथ काम कर रहे हैं।

जिम्बाब्वे सीरीज हो सकती है रीशेड्यूल

भारत का बांग्लादेश दौरा होता है, तो सबसे पहला सवाल यह होगा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ तय वनडे सीरीज का क्या होगा? सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेश टूर के लिए तीन मैचों का यह असाइनमेंट रीशेड्यूल किया जा सकता है, हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल फैसला नहीं हुआ है।