6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: विराट कोहली तोड़ सकते हैं जैक कैलिस का रिकॉर्ड, इतिहास में सिर्फ 2 दिग्गज ही कर पाए हैं ये कारनामा

Virat Kohli Records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे में विराट कोहली के पास दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। एक अर्धशतक लगाते ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 6 Nov 2026, 6:24 PM IST

Virat Kohli

विराट कोहली (फोटो- BCCI)

Virat Kohli, India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में विराट कोहली एक अर्धशतक जड़ते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। इससे पहले सिर्फ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के कुमार संगकारा यह कारनामा कर पाए हैं।

सचिन तेंदुलकर ने नाम 165 फिफ्टी

सचिन तेंदुलकर के नाम तीनों फॉर्मेट में कुल 164 शतक दर्ज हैं, तो वहीं कुमार संगकारा ने 153 शतक लगाए हैं। विराट कोहली 566 मैचों की 633 पारियों में अब तक 149 शतक लगा चुके हैं। अगर वेलिंगटन में विराट कोहली अर्धशतक जड़ देते हैं, तो वह जैक कैलिस का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। आपको बता दें कि कैलिस ने 519 मैचों की 617 पारियों में 149 अर्धशतक लगाए हैं।

विराट कोहली ने पहले वनडे में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 74 रन बनाए थे। ऐसे में अगर वह पहले वनडे की तरह दूसरे वनडे में भी अर्धशतक जड़ देते हैं, तो एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक

बल्लेबाज (देश)मैचपारीरनशतकअर्धशतकछक्के
सचिन तेंदुलकर (भारत)66478234,357100164264
विराट कोहली (भारत)56663328,60186149336
कुमार संगकारा (श्रीलंका)59466628,01663153159
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)56066827,48371146246
महेला जयवर्धने (श्रीलंका)65272525,95754136170
जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)51961725,53462149254
राहुल द्रविड़ (भारत)50960524,2084814666

ऑकलैंड में विराट ने खेली धमाकेदार पारी

ऑकलैंड में वनडे सीरीज की पहला मुकाबला खेला गया, जहां न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 185 रन पर सिमट गई। 186 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। इस दौरान विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 74 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। कोहली ने 145 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और नाबाद पवेलियन लौटे। अब दूसरे मुकाबले में भी विराट अर्धशतकीय पारी खेल देते हैं तो उनके नाम दो रिकॉर्ड और दर्ज हो जाएंगे।