5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 डेथ ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी, पांड्या ने धोनी की बादशाहत खत्म की

हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त मैच विनिंग पारी खेली। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। पांड्या ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज भी वो अब बन गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 29 Aug 2022, 1:27 PM IST

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022

टी-20 में कुछ बल्लेबाज अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में अब टीम इंडिया के ऑलराउंडार हार्दिक पांड्या भी शामिल गए है। टीम इंडिया के लिए वो इस समय एक फिनिशर का रोल अदा कर रहे हैं। IPL 2022 के बाद से उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। एशिया कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने टीम इंडिया को सिक्स मारकर जीताया। खैर टी-20 में डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि स्थिति के हिसाब से खेलना होता है। कुछ बल्लेबाज होते हैं जो डेथ ओवर्स में भी गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाते हैं। टीम इंडिया के लिए भी कुछ बल्लेबाज ऐसे करते आए है। आइए ऐसे ही तीन बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जिन्होंने डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए।

1) हार्दिक पांड्या

इस लिस्ट में अब सबसे पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या गए है। टी-20 में अभी तक डेथ ओवर्स में वो 34 सिक्स लगा चुके हैं। उन्होंने धोनी को पीछे छोड़ दिया है। पांड्या इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं तो ये आंकड़ा और भी आगे जाएगा। वैसे अभी तक टीम इंडिया के लिए 67 टी-20 में पांड्या 46 सिक्स लगा चुके हैं। उनके नाम 57 चौके भी दर्ज हैं।



2) महेंद्र सिंह धोनी


लिस्ट में दूसरा नाम धोनी का है। धोनी भी डेथ ओवर्स में 34 सिक्स लगा चुके हैं। कुछ साल पहले धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। कई साल तक धोनी ने टीम इंडिया के लिए एक फिनिशर का रोल अदा किया। धोनी 98 टी-20 मैच में 52 सिक्स टीम इंडिया के लिए लगा चुके हैं। इसके अलावा उनके नाम 116 चौके भी दर्ज हैं। धोनी को टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपर बैट्समैन कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: T-20 में विराट कोहली ने पूरे किए 100 इंटरनेशनल मुकाबले



3) युवराज सिंह

युवराज सिंह भी टी-20 के खतरनाक बल्लेबाज रह चुके हैं। अपने दम पर उन्होंने टीम इंडिया को कई ऐतिहासिक मैचों में जीत दिलाई है। डेथ ओवर्स में युवराज भी टीम इंडिया के लिए 31 सिक्स लगा चुके हैं। युवराज ने टीम इंडिया के लिए 58 टी-20 मैच खेले हैं और 74 सिक्स लगाए है। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 77 चौके भी जड़े हैं। टी-20 में उनका स्ट्राइक रेट हमेशा 136.38 का रहा।

यह भी पढ़ें- मैच फिनिश करना माही भाई से सीखा… पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या का बयान