5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वनडे-टी20 वर्ल्डकप का खिताब जीत चुकी है ये टीम, लेकिन अंडर-19 एशिया कप में अधूरा है खिताब का सपना

U19 Asia Cup 2026: अंडर 19 एशिया कप 2026 में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें एक टीम ऐसी है, जो 5 बार खिताबी मुकाबला हार चुकी है। इस टीम ने टी20 और वनडे वर्ल्डकप का खिताब जीता है लेकिन यहां सपना अब तक अधूरा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 5 Nov 2026, 5:13 PM IST

Sri Lanka

श्रीलंका U19 टीम (फोटो- ACC X)

U19 Asia Cup Winners: ओमान में अंडर-19 एशिया कप का 13वां संस्करण खेला जा रहा है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही है, जिसने 8 बार खिताब जीता है, तो पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें 2-2 बार ट्रॉफी उठा चुकी हैं और एक बार अफगानिस्तान की टीम भी चैंपियन रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि टी20 और वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली श्रीलंका की टीम आज तक अंडर-19 एशिया कप नहीं जीत पाई है।

5 बार फाइनल खेल चुकी है श्रीलंका

भारतीय टीम के बाद अगर कोई टीम सबसे ज्यादा बार अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंची है, तो वो श्रीलंका की टीम है। हालांकि, जब-जब वह फाइनल में पहुंची है, तब-तब उसके सामने टीम इंडिया मिली है और हर बार उसे भारतीय टीम ने हराया है। यही वजह है कि 5 बार फाइनल खेलने के बावजूद श्रीलंका की टीम अंडर-19 एशिया कप का खिताब नहीं जीत पाई है। इसके अलावा UAE की टीम भी एक बार फाइनल खेल चुकी है, जहां उसे बांग्लादेश ने हराकर खिताब जीता था।

पहली बार अंडर-19 एशिया कप का आयोजन साल 1989 में हुआ था, जहां सिर्फ 3 टीमों ने हिस्सा लिया। भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए इस टूर्नामेंट का फाइनल मेन इन ब्लू ने जीता। शुरुआती 5 टूर्नामेंट का खिताब टीम इंडिया ने जीता। इस दौरान 2012 में भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला टाई हुआ था, जिसकी वजह से दोनों टीमों को ट्रॉफी शेयर करनी पड़ी थी। साल 2017 में अफगानिस्तान ने कहानी बदली और खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

इसके बाद टीम इंडिया ने लगातार 3 ट्रॉफियां जीतीं। 2018 में श्रीलंका, 2019 में बांग्लादेश और 2021 में श्रीलंका को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। 2023 से 2025 तक 3 बार अंडर-19 एशिया कप का आयोजन हुआ, जिसमें से 2 बार भारतीय टीम फाइनल में पहुंची और दोनों बार उसे हार झेलनी पड़ी।

अंडर-19 एशिया कप के विजेता और उपविजेता

वर्षमेजबान देशविजेताउपविजेतापरिणाम
1989बांग्लादेशभारतश्रीलंकाभारत 79 रन से जीता
2003पाकिस्तानभारतश्रीलंकाभारत 8 विकेट से जीता
2012मलेशियाभारत और पाकिस्तान—मुकाबला टाई, ट्रॉफी साझा
2013/14UAEभारतपाकिस्तानभारत 40 रन से जीता
2016श्रीलंकाभारतश्रीलंकाभारत 34 रन से जीता
2017मलेशियाअफगानिस्तानपाकिस्तानअफगानिस्तान 185 रन से जीता
2018बांग्लादेशभारतश्रीलंकाभारत 144 रन से जीता
2019श्रीलंकाभारतबांग्लादेशभारत 5 रन से जीता
2021UAEभारतश्रीलंकाभारत 9 विकेट से जीता (D/L)
2023UAEबांग्लादेशUAEबांग्लादेश 195 रन से जीता
2024UAEबांग्लादेशभारतबांग्लादेश 59 रन से जीता
2025UAEपाकिस्तानभारतपाकिस्तान 191 रन से जीता