5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

U-19 Asia Cup 2026: श्रीलंका ने जीत के साथ की अपने अभियान की शुरुआत, मलेशिया को 9 विकेट से हराया

U-19 Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप 2026 का पहला मुकाबला श्रीलंका ने जीता। ग्रुप-बी मैच में श्रीलंका ने मलेशिया को 9 विकेट से हराया। श्रीलंका के तेज गेंदबाज कौशिका कुमारसिंघे ने मैच में 5 विकेट चटकाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 5 Nov 2026, 3:41 PM IST

Under-19 asia cup

अंडर-19 एशिया कप में श्रीलंका ने मलेशिया को दी शिकस्त। (Photo- X/@OfficialSLC)

MAL U-19 vs SL U-19: अंडर-19 एशिया कप 2026 का पहला मुकाबला गुरुवार को श्रीलंका और मलेशिया के बीच खेला गया। ग्रुप-बी के इस मुकाबले में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन किया और मलेशिया को 9 विकेट से हराया। मलेशिया ने पहले बल्लेबाजी करते 28.1 ओवर में 88 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 13.5 ओवर में 1 विकेट पर 91 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया।

मलेशिया के लिए श्यामिल अकील ने ठोका अर्धशतक

श्रीलंका ने अंडर-19 एशिय कप 2026 मैच में टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला किया। मलेशिया की शुरुआत खराब रही और रही सही कसर नियमित अंतराल पर गिरते विकेट ने पूरी कर दी। मलेशिया की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि श्यामिल अकील के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को छू नहीं सका। ओपनर श्यामिल अकील ने मलेशिया के लिए ओपनिंग करते हुए 50 गेंद में 51 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

कौशिका कुमारसिंघे ने लिए 5 विकेट

श्रीलंका की ओर से कौशिका कुमारसिंघे ने कमाल की बॉलिंग की। 6 ओवर में 5.00 की इकॉनमी से उन्होंने 30 रन दिए और 5 विकेट चटकाए, जिसमें एक मैडन ओवर भी शामिल था। उनके अलावा विग्नेश्वरण आकाश ने 4.1 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिसमें एक मैडन ओवर भी शामिल था। चानिरू सेनारत्ने ने 1 विकेट लिया।

रेहान पीरिस ने श्रीलंका के लिए ठोका अर्धशतक

मलेशिया से 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की अंडर-19 टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान विरान चमुदिथा खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद रेहान पीरिस ने सेनुजा वेकुनागोडा के साथ मोर्च संभाला। दोनों ने मैदान के चारों ओर आकर्षक स्ट्रोक लगाए और टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। श्रीलंका ने 13.5 ओवर में 1 विकेट पर 91 रन बनाए। रेहान पीरिस ने 45 ने 7 चौके और एक छक्के संग 54 रन बनाकर नाबाद रहे। सेनुजा वेकुनागोडा ने 35 गेंद में 4 चौके संग नाबाद 30 रन बनाए।

भारत और नेपाल के बीच मुकाबला 6 नवंबर को

अंडर-19 एशिया कप में भारत और नेपाल की टीमों के बीच मुकाबला 6 नवंबर को खेला जाएगा। भारत अपने अभियान का आगाज जीत से करना चाहेगा। भारत और नेपाल के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10ः30 बजे से खेला जाएगा।