5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ranji Trophy: संदीप सरकार की स्पिन का चला जादू, त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रन से रौंदा

Ranji Trophy 2026-27 में त्रिपुरा की पहली जीत। पूर्ण रणजी चैंपियन सौराष्ट्र को 133 रन से हराया। इस मुकाबले से पहले त्रिपुरा को अपने पिछले तीनों मैच में शिकस्त मिली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 5 Nov 2026, 1:32 PM IST

Tripura vs Saurashtra, Ranji Trophy 2026-27

त्रिपुरा ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-बी मैच में सौराष्ट्र को हराया। (Photo- X@BCCIdomestic)

Tripura vs Saurashtra: रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-बी में त्रिपुरा और पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में त्रिपुरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सौराष्ट्र को 133 रन से हराया। मौजूदा रणजी ट्रॉफी में यह त्रिपुरा की पहली जीत है। इससे पहले त्रिपुरा को हैदराबाद, असम और कर्नाटक से हार का सामना करना पड़ा था।

त्रिपुरा ने पहली पारी में 268 रन बनाने के बाद सौराष्ट्र को 118 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद त्रिपुरा ने दूसरी इनिंग में 191 रन बनाए और पहली पारी की 150 रनों बढ़त के आधार पर सौराष्ट्र को जीत के लिए 342 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि टारगेट पीछा करते हुए पूर्व रणजी चैंपियन सौराष्ट्र की टीम दूसरी इनिंग में 208 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह त्रिपुरा ने यह मुकाबला 133 रन से जीत लिया।

संदीप सरकार ने मैच में कुल 8 विकेट चटकाए

ऑफ स्पिनर संदीप सरकार ने दोनों इनिंग में शानदार बॉलिंग की और सौराष्ट्र पर त्रिपुरा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संदीप सरकार ने पहली इनिंग में 15.5 ओवर में 48 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं दूसरी इनिंग में 26.3 ओवर में 81 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इस तरह मैच में संदीप सरकार ने कुल 8 विकेट लिए।

त्रिपुरा के लिए श्रीदम पॉल ने दोनों इनिंग में लगाए अर्धशतक

त्रिपुरा की ओर से श्रीदम पॉल ने दोनों इनिंग में अर्धशतक लगाए। उन्होंने पहली इनिंग में 86 रन की पारी खेली, जबकि दूसरी इनिंग में 50 रन बनाए। त्रिपुरा के लिए बिक्रमजीत देबनाथ ने नाबाद 61 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सौराष्ट्र के लिए अर्पित वसवदा ने लगाया अर्धशतक

सौराष्ट्र की ओर से पहली इनिंग में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका था। अर्पित वसवदा ने पहली इनिंग में सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरी इनिंग में भी अर्पित वसवदा ने 89 रन की पारी खेली।

एलीट ग्रुप-बी में कर्नाटक टॉप पर

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-बी में कर्नाटक टॉप पर है। कर्नाटक ने ग्रुप-बी में दो जीत और दो मैच ड्रॉ के साथ 16 अंक अर्जित किए हैं। इसके बाद हैदराबाद 14 अंक के साथ दूसरे, सौराष्ट्र 13 अंक के साथ तीसरे और पंजाब 12 अंक के साथ चौथे नंबर पर है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल