5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूर्यकुमार यादव को फिर मिलने वाली है टीम की कप्तानी, जानें कब-कौन से टूर्नामेंट में संभालेंगे कमान?

Suryakumar Yadav set to lead Mumbai: भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्‍तान सूर्यकुमार यादव को फिर से कप्‍तानी मिलने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, वह इस बार घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) और विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) में मुंबई टीम की कमान संभालते नजर आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Nov 2026, 1:11 PM IST

Suryakumar Yadav set to lead Mumbai

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव। (फोटो सोर्स: IANS)

Suryakumar Yadav set to lead Mumbai: भारत के टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर टीम की कमान मिलने वाली है, लेकिन इस बार वह टीम इंडिया नहीं, बल्कि घरेलू सीजन में मुंबई की कमान संभालने वाले हैं। सूर्या घरेलू सीजन में बतौर कप्‍तान वापसी करने के लिए तैयार हैं, ताकि आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) और विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) में अपनी फॉर्म वापस पाकर भारतीय टीम के दरवाजे पर दस्‍तक दे सके। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई सेलेक्शन कमिटी ने खुद उन्‍हें मुंबई टीम का कप्तान बनाने का फैसला किया है।

रणजी ट्रॉफी के लिए सूर्या को किया गया था नजरअंदाज

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई सेलेक्शन कमिटी ने सूर्या को मुंबई टीम का नेतृत्‍व सौंपने का फैसला कर लिया है। ज्ञात हो कि ये रिपोर्ट तब सामने आई है, जब मुंबई टीम मैनेजमेंट ने उनको रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए नजरअंदाज कर दिया था। सूर्या ने रणजी टीम के चयन के दौरान खुद को उपलब्ध बताया था, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी यह कहते हुए अनदेखी कर दी कि वह हाल ही में रेड-बॉल मैचों में नहीं खेले हैं।

14 नवंबर को हैदराबाद से मुंबई का मुकाबला

बता दें कि मुंबई ने मुश्‍ताक अली 2025-26 में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और विजय हजारे के क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक ने हरा दिया था। टीम को आने वाले घरेलू सीजन में एक मजबूत प्रदर्शन की जरूरत थी और सूर्यकुमार की मौजूदगी से टीम को मदद मिल सकती है। सूर्या की मुंबई 14 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ मुश्‍ताक अली ट्रॉफी 2026-27 अपने अभियान का आगाज करेगी, उसके ग्रुप में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, ओडिशा, विदर्भ और उत्तराखंड भी शामिल हैं।

सूर्या के करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट

सूर्यकुमार यादव के करियर में आगामी सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी एक बड़ा टर्निंग पॉइंट हो सकता है, क्योंकि उनका लक्ष्य अपना खोया हुआ फॉर्म वापस पाना है। भारत के सबसे अच्छे टी20 बल्‍लेबाज में से एक सूर्या को टीम को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में मदद करने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि वह भारत के लिए कप्तान के तौर पर बहुत अच्छे थे, लेकिन उनकी बैटिंग उनके बाहर होने की वजह बनी।