5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND: वेलिंगटन में रहा है भारतीय टीम का दबदबा, जानें दूसरे मैच से पहले अब तक कैसा रहा है ODI रिकॉर्ड?

NZ vs IND 2nd ODI: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच अब दूसरा वनडे मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन हेनरी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। आइये इस मुकाबले से पहले वेलिंगटन में भारत-न्‍यूजीलैंड के रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Nov 2026, 10:48 AM IST

NZ vs IND 2nd ODI

वनडे सीरीज की ट्रॉफी के साथ न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सैंटनर और भारत के कप्‍तान शुभमन गिल। (फोटो सोर्स: BCCI)

New Zealand vs India 2nd ODI: टी20 सीरीज जीतने के बाद न्‍यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में जीतकर 1-0 से बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जहां भारत अपनी बढ़त को दोगुनी करने के इरादे से उतरेगा, तो न्‍यूजीलैंड भी वापसी करना चाहेगी। ऐसे में एक बार फिर कड़ा मुकाबला होने की उम्‍मीद है। यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड मेजबान कीवी टीम से बेहतर रहा है। आइये इस मुकाबले से पहले आपको वेलिंगटन में भारत-न्‍यूजीलैंड के वनडे इंटरनेशनल मैचों के रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

वेलिंगटन में भारी रहा है भारतीय टीम का पलड़ा

वेलिंगटन के हेनरी स्‍टेडियम में भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच जनवरी 2003 से लेकर अब तक सिर्फ 4 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने दो और न्‍यूजीलैंड को सिर्फ एक जीत नसीब हो सकी है। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। इस तरह टीम इंडिया का पलड़ा वेलिंगटन में भारी रहा है। ज्ञात हो कि इसी दौरे पर वेलिंगटन में ही तीसरा टी20 मुकाबला भी खेला गया था, जिसमें मेजबान टीम ने भारत के सामने 199 रन का लक्ष्‍य रखा था। उस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए महज 13.2 ओवर में टीम को जीत दिलाई थी।

वेलिंगटन में अब तक खेले गए मैचों के परिणाम

इस वेन्‍यू पर फरवरी 2019 में भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आखिरी बार वनडे मैच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 35 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। इससे पहले जनवरी 2014 में खेले गए मैच में न्‍यूजीलैंड ने भारत को 87 रन के बड़े अंतर से हराया था। जबकि मार्च 2009 में खेला गया वनडे मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। यहां भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच पहला वनडे इंटरनेशनल मैच जनवरी 2003 में खेला गया था। उस मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को दो विकेट से हराया था।

वेलिंगटन में न्यूजीलैंड vs भारत का वनडे रिकॉर्ड

मैच की तारीखविजेताजीत का अंतर
3 फरवरी 2019भारत35 रन
31 जनवरी 2014न्यूजीलैंड87 रन
6 मार्च 2009बेनतीजा—
8 जनवरी 2003भारत2 विकेट

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल