5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Virat Kohli के पास दूसरे वनडे में फिर इतिहास रचने का मौका, सिर्फ 1 रन बनाते ही बनेंगे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

Virat Kohli: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। अब उनके पास दूसरे वनडे में भी एक फिर इतिहास रचने का मौका होगा। दूसरे वनडे में सिर्फ एक रन बनाते ही वह ऑस्‍ट्रेलियाई पूर्व कप्‍तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Nov 2026, 8:02 AM IST

Virat Kohli

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ शॉट खेलते विराट कोहली। (फोटो सोर्स: @/BCCI)

Virat Kohli ODI Records: ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए 5 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की इस जीत में चेज मास्‍टर विराट कोहली ने एक बार फिर कमाल की बल्‍लेबाजी करते हुए करीब 150 के स्‍ट्राइक रेट से 74 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्‍यादा रन बनाने के रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 7 नवंबर को खेले जाने वाले दूसरे वनडे में सिर्फ एक रन बनाते ही वह कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन जाएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजरन
1विराट कोहली (भारत)1971
1रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)1971
3सचिन तेंदुलकर (भारत)1750
4कुमार संगकारा (श्रीलंका)1568
5सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)1519
6जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)1449

खराब शुरुआत के बाद कोहली ने गिल के साथ पारी को संभाला

186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। उसने महज एक रन के स्‍कोर पर रोहित शर्मा (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्‍तान शुभमन गिल का साथ देने विराट कोहली क्रीज पर उतरे और शानदार बल्‍लेबाजी की। हालांकि, बारिश की वजह से दो बार खेल बाधित हुआ। दूसरी बार बारिश के बाद जब खेल शुरू हुआ, तो डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को जीत के लिए 32 ओवर में 143 का टारगेट मिला।

विराट कोहली 51 गेंदों पर ठोके 74 रन

शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रन की पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी के दौरान ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया 9 विकेट से जीत दर्ज कर लेगी, लेकिन ये साझेदारी टूटते ही बैक-टू-बैक विकेट गिरे। गिल 56 गेंदों पर 37 रन बनाकर 114 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। इसके बाद 124 के स्कोर पर विराट कोहली भी तीसरे विकेट के रूप में आउट हो गए। कोहली 51 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्‍के की मदद से 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

5 विकेट से जीता भारत

124 के स्कोर पर अक्षर पटेल भी बगैर खाता खोले आउट हुए। फिर अंत में 136 के स्‍कोर पर श्रेयस अय्यर भी 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए। केएल राहुल और नमन धीर ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 22.4 ओवर में 143 रन बनाते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की।