5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बड़ी ट्रेड डील, 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड डील पूरी हुई। जानें लियाम लिविंगस्टोन, जैक एडवर्ड्स, खलील अहमद और नाथन एलिस किस टीम में शामिल हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 5 Nov 2026, 3:03 PM IST

four-player trade deal between CSK and SRH.

चेन्नई सुपर किंग्स

CSK and SRH Trade Deal: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चार खिलाड़ियों को लेकर ट्रेड डील पूरी हो गई है। इस ट्रेड के तहत लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स CSK में शामिल होंगे, जबकि खलील अहमद और नाथन एलिस SRH का हिस्सा बनेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग की ओर से गुरुवार को इस ट्रेड डील की आधिकारिक पुष्टि की गई

लगभग आधी कीमत पर चेन्नई से जुड़े लियाम लिविंगस्टोन

लियाम लिविंगस्टोन को 6 करोड़ रुपए की संशोधित फीस पर चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े। सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 मिली ऑक्शन में 13 करोड़ रुपए में खरीदा था। इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने IPL 2025 में RCB के साथ खिताब जीता था। इसके बाद IPL 2026 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए केवल दो मैच खेले थे।

सनराइजर्स से जुड़े नाथन एलिस और खलील अहमद

नाथन एलिस और खलील अहमद अब सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ गए हैं। SRH में शामिल होने वाले दोनों तेज गेंदबाजों का पिछला सीजन चोटों के कारण प्रभावित रहा था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथन एलिस को 2 करोड़ रुपए में साइन किया था। उनसे मथीशा पथिराना की जगह डेथ ओवरों में गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद थी। हालांकि आईपीएल सीजन शुरु होने से पहले हैमिस्ट्रिंग इंजरी के चलते वे खेलन नहीं सके। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया था।

आईपीएल के पिछले सीजन में खलील अहमद चोटिल हो गए थे। हालांकि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5 मैच खेले थे। खलील को क्वाड्रिसेप्स में चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होने को मजबर होना पड़ा था। चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड होने के बाद अब वह एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद में लौट रहे हैं। खलील अहमद को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.8 करोड़ रुपए में टीम में जोड़ा है। खलील इससे पहले 2018 से 2021 तक हैदराबाद की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

IPL 2027 ऑक्शन 16 दिसंबर को

आईपीएल 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा। इससे पहले तीन ऑक्शन भारत से बाहर हुई थी। IPL ऑक्शन 2024 में दुबई, 2025 के लिए सऊदी अरब और 2026 में अबू धाबी में हुआ था।