5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में होने वाला था पहला वनडे, अचानक बदला वेन्यू; अब विशाखापट्टनम में श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया

भारत-श्रीलंका के पहले वनडे मैच का वेन्यू बदल दिया गया है। 13 दिसंबर 2026 को होने वाला मुकाबला अब दिल्ली की जगह विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 5 Nov 2026, 7:23 PM IST

IND VS SL 1st odi venue

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। (Photo- BCCI)

IND vs SL 1st ODI: दिल्ली के क्रिकेट प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाले पहले वनडे का वेन्यू बदल दिया गया है। अब यह मुकाबला दिल्ली की जगह विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

आखिरकार क्यों किया गया बदलाव?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से यह बदलाव दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अनुरोध के बाद किया गया है। DDCA ने संभावित मौसम संबंधी बाधाओं और स्टेडियम में प्रस्तावित नवीनीकरण कार्यों को देखते हुए मैच का स्थान बदलने का अनुरोध किया था। अब यह मुकाबला 13 दिसंबर 2026 को विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

श्रीलंका दिसंबर में करेगी भारत का दौरा

श्रीलंका की टीम वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने के लिए दिसंबर में भारत का दौरा करेगी। इस दौरे पर श्रीलंकाई टीम तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।

BCCI की ओर से किए गए बदलाव के अनुसार, भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। पहले यह मैच दिल्ली में आयोजित होना प्रस्तावित था। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे बेंगलुरु और सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे।

वहीं, भारत और श्रीलंका के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 22 दिसंबर को राजकोट में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 24 दिसंबर को कटक और तीसरा एवं आखिरी मुकाबला 27 दिसंबर को पुणे में आयोजित होगा। टी20 इंटरनेशनल सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

भारत VS श्रीलंका सीरीज: पूरा शेड्यूल

क्रम संख्यादिनतारीखसमयमैचस्थान
1रविवार13 दिसंबर 2026दोपहर 2:00 बजेपहला वनडेविशाखापत्तनम
2बुधवार16 दिसंबर 2026दोपहर 2:00 बजेदूसरा वनडेबेंगलुरु
3शनिवार19 दिसंबर 2026दोपहर 2:00 बजेतीसरा वनडेअहमदाबाद
4मंगलवार22 दिसंबर 2026शाम 7:00 बजेपहला टी20राजकोट
5गुरुवार24 दिसंबर 2026शाम 7:00 बजेदूसरा टी20कटक
6रविवार27 दिसंबर 2026शाम 7:00 बजेतीसरा टी20पुणे