
शुभमन गिल और नितीश कुमार रेड्डी। (Photo- IANS)
ICC Player of the Month October 2026: आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेटेड खिलाड़ियों की आज घोषणा हुई, जिसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसन, पाकिस्तान के ऑलराउंडर अराफात मिन्हास और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को अक्टूबर 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने 197 रन बनाए थे और नमन धीर ने भी अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था।
इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने 334 रन बनाए थे और कुलदीप यादव ने 7 विकेट हासिल किए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिचेल सेंटनर ने 9 विकेट हासिल किए थे, तो ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा रन बनाकर इतिहास रच दिया था। इसके बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को भी आईसीसी ने नजरअंदाज कर दिया।
जिन खिलाड़ियों को नोमिनेट किया गया है, उसमें मार्को यानसन पहला नाम है, जिन्होंने केप टाउन में खेले गए निर्णायक टेस्ट में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया और तीन विकेट लिए। यानसन शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए।
यानसन साल 2024 में कगिसो रबाडा के बाद टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बने। इसके साथ ही, अगस्त 2014 में वर्नोन फिलेंडर के बाद, वे अपने देश के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जो ऑलराउंडर्स की सूची में टॉप स्थान पर पहुंचे हैं।
दूसरी ओर ट्राई सीरीज में 21 साल के पाकिस्तानी ऑलराउंडर अराफात मिन्हास को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। पाकिस्तान ने वनडे ट्राई-सीरीज जीत हासिल की, जिसमें अराफात का प्रदर्शन शानदार रहा। बाएं हाथ के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर अराफात ने पांच मुकाबलों में 29.80 की औसत और 119.20 के स्ट्राइक रेट से 149 रन बनाए। उन्होंने 23.22 की औसत से नौ विकेट भी लिए और प्रति ओवर सिर्फ 5.13 रन दिए।
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ दोनों व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में तीन नाबाद शतक लगाए। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने न्यू चंडीगढ़ में तीसरे वनडे में नाबाद 162 रन बनाकर 352 रनों के लक्ष्य का पीछा किया, जो उनके 50 ओवर के क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन-चेज था। होप ने अपनी यही फॉर्म पांच मुकाबलों की टी20 मुकाबलों सीरीज में भी जारी रखी, जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।
Updated on:
5 Nov 2026, 7:09 PM IST
Published on:
5 Nov 2026, 6:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.