एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का मुकाबला 31 अगस्त को हांगकांग के साथ होगा। पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी। हार्दिक पांड्या और जडेजा ने अच्छी साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। खैर अब मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर तलवार लटग गई है। पाकिस्तान के खिलाफ जब टीम को जरूरत थी वो रन नहीं बना पाए। पिछले कुछ टी-20 मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ जरूर उन्होंने शतक लगाया था। अब हांगकांग के खिलाफ उनकी जगह दीपक हुडा को जगह मिल सकती है। वैसे भी हुडा टीम इंडिया के लिए अभी तक लकी रहे हैं। उन्होंने जितने भी मैच खेले हैं सभी में टीम इंडिया को जीत मिली है।