
Asia cup 2022
टी-20 में गेंदबाजों की बहुत धुनाई होती है। हालांकि कुछ गेंदबाज है जो चार ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी करते हैं और लगातार विकेट चटकाते हैं। भारतीय टीम में भी इस समय कई धुरंधर गेंदबाज है जो शुरूआत में विकेट दिलाने में माहिर है। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में हुए मैच में भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट लिए। भुवनेश्वर ने चार अहम विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी और इस वजह से ही भारतीय टीम को जीत भी मिली। पिछले कुछ समय से जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जबरदस्त गेंदबाजी टी-20 में कर रह हैं। हालांकि एशिया कप में बुमराह इस बार नहीं खेल रहे हैं। अभी तक उनकी कमी महसूस नहीं हुई है। खैर हम आपको बताते हैं कि एक कैलेंडर वर्ष में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट किन गेंदबाजों ने लिए है।
1) जसप्रीत बुमराह
लिस्ट में सबसे पहला नाम जसप्रीत बुमराह का है। ये कारनामा बुमराह ने साल 2016 में किया था। उन्होंने इस साल टी-20 में 28 विकेट लिए थे। बुमराह का इस साल प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था। इसके बाद कभी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो भारत के मुख्य गेंदबाज बन गए। बुमराह अभी तक टीम इंडिया के लिए 58 टी-20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अभी तक 69 विकेट लिए हैं।
2) भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार के लिए साल 2022 अभी तक बहुत ही शानदार रहा है। अभी तक वो 24 विकेट ले चुके हैं और ये बात पक्की है कि बुमराह को वो पछाड़ देंगे। इस साल अभी बहुत टी-20 मैच खेले जाने हैं। भुवनेश्वर आराम से बुमराह को पीछे कर देंगे। जिस तरह की गेंदबाजी भुवनेश्वर कुमार इस समय कर रहे हैं उसे देखकर लग रहा है कि वो एशिया कप में ही ये कारनामा करेंगे। भुवनेश्वर अभी तक टीम इंडिया के लिए 73 टी-20 मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 77 विकेट हैं।
यह भी पढ़ें- Asia cup 2022 Points Table: भारत ने पाकिस्तान को हराकर हासिल किए 2 अंक
3) रवि अश्विन
अश्विन भी विश्वस्तरीय गेंदबाज है। टीम इंडिया को अकेले दम पर उन्होंने कई मैच जीताए है। खैर साल 2016 में ही अश्विन ने टी-20 में कारनामा किया था। उन्होंने इस साल 22 विकेट लिए थे। टी-20 में इस समय भी वो जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं। अश्विन अभी तक टीम इंडिया के लिए 54 मैचों में 64 विकेट ले चुके हैं। उनका औसत 6.79 का रहा है।
यह भी पढ़ें- भारत की जीत पर पर शाहिद अफरीदी के बिगड़े बोल, गौतम गंभीर का बनाया मजाक
Published on:
30 Aug 2022 04:08 pm
