6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेमिमा रोड्रिग्स की तूफानी बल्लेबाजी, घरेलू टी20 टूर्नामेंट में महज 45 गेंद में लगाई सेंचुरी

सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में मुंबई ने पांडिचेरी के खिलाफ 213 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने 49 गेंदों में नाबाद 107 रन की तूफानी पारी खेली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 6 Nov 2026, 7:23 PM IST

Jemimah Rodrigues 45-ball century vs Pondicherry in Women's Domestic T20.

जेमिमा रोड्रिग्स ने घरेलू महिला टी20 टूर्नामेंट 45 गेंद में लगाई सेंचुरी। (Photo - X/@cricbuzz)

Jemimah Rodrigues: सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के एलीट टूर्नामेंट में शुक्रवार को मुंबई का सामना पांडिचेरी से हुआ। मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए और पांडिचेरी के सामने जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य रखा।

जेमिमा रोड्रिग्स की तूफानी बल्लेबाजी

पांडिचेरी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सानिका चालके महज 18 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं। इसके बाद हुमैरा काजी ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने पांडिचेरी के गेंदबाजों को खासा परेशान किया और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए।

दोनों की शानदार बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी की। हुमैरा काजी ने 57 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 82 रन बनाए। उनका विकेट 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा।

इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने खुशी भाटिया के साथ मिलकर मुंबई का स्कोर 20 ओवर में 2 विकेट पर 213 रन तक पहुंचाया। जेमिमा ने महज 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह 49 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 107 रन बनाकर नाबाद रहीं।

जेमिमा रोड्रिग्स लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर

भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। वह हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रही थीं। उन्हें 3 अगस्त 2026 को इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट के दौरान चोट लगी थी। उस समय वह सदर्न ब्रेव की ओर से खेल रही थीं।

चोट के कारण जेमिमा एशिया कप 2026 और एशियन गेम्स 2026 में नहीं खेल सकीं। उनकी जगह एशिया कप के लिए प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया गया था।

बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनकी मेडिकल जांच हुई। इसके बाद उन्होंने करीब तीन महीने तक रिहैबिलिटेशन किया। अब वह पूरी तरह वापसी की तैयारी में जुटी हैं। जेमिमा ने घरेलू क्रिकेट में खेलना भी शुरू कर दिया है। वह सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेल रही हैं। माना जा रहा है कि वह दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से भारतीय टीम में वापसी कर सकती हैं।