एशिया कप 2022 में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इसके बाद लगातार प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। टीवी चैनलों पर भी भारतीय खिलाड़ियों और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच डीबेट हुई। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अब भारत की जीत पर विवादित बयान गौतम गंभीर को लेकर दिया है। अफरीदी का कहना है कि भारतीय टीम में गौतम गंभीर को कोई पंसद नहीं करता। वैसे आपको पता ही होगा कि गौतम गंभीर और अफरीदी के बीच पहले भी कई किस्से हो चुके हैं। दोनों एक-दूसरे पर जुबानी हमला समय-समय पर करते रहते हैं। ऐसा ही इस बार एक टीवी कार्यक्रम में फिर से देखने को मिला है।