6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने दी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi appointed as Bihar’s captain: वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों के लिए बिहार का कप्तान बनाया गया है। जानें टीम और उनके शानदार क्रिकेट सफर की पूरी जानकारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 6 Nov 2026, 8:07 PM IST

vaibhav sooryavanshi latest update.

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Sooryavanshi: अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से दुनिया भर के दिग्गजों और क्रिकेट प्रशंसकों चौंकाने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी मिली। दरअसल, वैभव सूर्यवंशी को सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है। इसकी जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार को दी। वहीं 17 बिहार टीम का उप-कप्तान सूरज कश्यप को बनाया गया है।

क्या बोले BCA अध्यक्ष हर्षवर्धन?

BCA अध्यक्ष हर्षवर्धन ने वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाए जाने के संबंध में कहा, 'खिलाड़ी के तौर पर यह जिम्मेदारी उनके विकास में मददगार साबित होगी। वैभव ने इतनी कम उम्र में ही अपनी असाधारण प्रतिभा, आत्मविश्वास और परिपक्वता का प्रदर्शन किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें एक क्रिकेटर और लीडर के रूप में आगे बढ़ने का एक और अवसर प्रदान करेगी।' उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि वैभव की कप्तानी में बिहार की टीम आगामी सीजन में अनुशासित, प्रतिस्पर्धी और प्रभावी प्रदर्शन करेगी, साथ ही प्रदेश का गौरव भी बढ़ाएगी।

बिहार SMAT में इन टीमों के खिलाफ खेलेगा शुरुआती दो मुकाबले

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार को ग्रुप-बी में रखा गया है। बिहार के अलावा इस ग्रुप में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, रेलवे, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और सौराष्ट्र की टीमें शामिल हैं।

बिहार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने शुरुआती दो मुकाबले 14 और 16 नवंबर को इंदौर में क्रमशः सौराष्ट्र और रेलवे के खिलाफ खेलने हैं। बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम का सपोर्ट स्टाफ पूरे टूर्नामेंट के दौरान बिहार टीम के साथ रहेगा। वहीं, चयन समिति के अध्यक्ष हरविंदर सिंह और सदस्य अमिताभ विजयवर्गीय भी मुकाबले देखने के लिए इंदौर जाएंगे।

SMAT के लिए बिहार की 17 सदस्यीय टीम:

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), सूरज कश्यप (उपकप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार, (विकेटकीपर), ऋत्विक राज, मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान, हिमांशु सिंह।

फिटनेस के आधार पर चयन: मंगल महौर और शाकिब हुसैन।

स्टैंडबाय खिलाड़ी

बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे, कुमार रजनीश, सुयश, अभिजीत साकेत, यशस्वी ऋषभ, लखन राजा, पवन कुमार, अमित चौधरी, पीयूष सिंह, भानु कुमार, लोकेश बाबूलाल कुमार और प्रशांत श्रीवास्तव।