6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्डकप 2027 के क्वालीफायर्स में कौन सी 10 टीमें लेंगी हिस्सा, 21 दिसंबर को चलेगा पता, 8 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

ICC Cricket World Cup 2027 में जगह बनाने के लिए आठ टीमें नेपाल में क्वालीफायर प्लेऑफ खेलेंगी। 4 से 21 दिसंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में चार स्थान दांव पर होंगे। वहीं, ग्लोबल क्वालीफायर के जरिए वर्ल्ड कप की आखिरी चार टीमों का फैसला होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 6 Nov 2026, 9:03 PM IST

ICC ODI World Cup 2027 Schedule.

आईसीसी ने अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। (Screen Grab- ICC)

ICC Cricket World Cup Qualifier Playoff 2027: आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2027 में जगह बनाने के लिए नेपाल, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात समेत आठ टीमें भिड़ेंगी। इन टीमों के बीच टॉप 4 स्थान हासिल करने के लिए जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। 4 से 21 दिसंबर तक काठमांडू में क्वालीफायर्स खेले जाएंगे। मतलब 21 दिसंबर 2026 को ये पता चल जाएगा कि वर्ल्डकप 2027 के क्वालीफायर्स में कौन कौन सी टीमें हिस्सा लेंगी।

ओपनिंग मैच में नेपाल-इटली की टक्कर

आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। पहले दिन मेजबान नेपाल का सामना इटली से होगा। यह मुकाबला त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। वहीं, इसी समय मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड पर नामीबिया और युगांडा की टीमें आमने-सामने होंगी। कनाडा, कुवैत, जर्सी और यूएई भी क्वालीफायर में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस क्वालीफायर के जरिए आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 के लिए आखिरी चार टीमों का फैसला होगा।

विनन टीम को मिलेगा वर्ल्डकप के ग्रुप स्टेज का टिकट

आयरलैंड और वेस्टइंडीज पहले ही ग्लोबल क्वालीफायर में जगह बना चुके हैं। ये दोनों टीमें वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाली आठ टीमों के बाद सबसे अच्छी रैंकिंग वाली टीमें हैं। हालांकि, इसमें मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे शामिल नहीं हैं। वहीं, अमेरिका, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और ओमान ने आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के जरिए ग्लोबल क्वालीफायर में अपनी जगह बनाई है। ग्लोबल क्वालीफायर में पहले स्थान पर रहने वाली टीम को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के ग्रुप स्टेज में सीधी एंट्री मिलेगी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें नई बनी 'सुपर सीरीज' में शामिल होंगी।

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक होगा। इस टूर्नामेंट में 14 टीमें 12 वेन्यू पर कुल 57 मुकाबले खेलेंगी।

आसान भाषा में समझें पूरा समीकरण

ग्लोबल क्वालीफायर में कुल 10 टीमें खेलेंगी। इसके लिए 6 टीमों ने पहले ही क्वालीफाई कर लिया है। जिसमें वेस्टइंडीज, आयरलैंड, USA, स्कॉटलैंड, ओमान और नीदरलैंड्स की टीमें शामिल हैं। नेपाल में होने वाले क्वालीफायर प्लेऑफ से 4 और टीमें चुनी जाएंगी। इस तरह ग्लोबल क्वालीफायर की सभी 10 टीमें तय हो जाएंगी।