scriptICC World Cup 2023: म्यूजिक शो से लेकर एयर शो तक, यादगार बनेगा वर्ल्ड कप का फाइनल, जानिए कब क्या होगा | Patrika News
क्रिकेट

ICC World Cup 2023: म्यूजिक शो से लेकर एयर शो तक, यादगार बनेगा वर्ल्ड कप का फाइनल, जानिए कब क्या होगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए मेजबान BCCI ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

Nov 18, 2023 / 12:32 pm

Sanjana Singh

world_cup_final_ceremony.jpg
वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह ‘महामुकाबला’ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। आगामी रविवार को पूरे दुनिया की नजरें नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर होंगी, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम भिड़ेंगी। ऐसे में इस फाइनल की मेजबानी करने वाली BCCI ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्टेडियम में ना सिर्फ मैच बल्कि ग्लेमर और म्यूजिक से भरे कार्यक्रमों का तड़का भी लगेगा। आइए जानते हैं कि इस फाइनल मैच को यादगार बनाने के लिए BCCI ने क्या प्लान किया है।
photo_6251190845265000552_y.jpg
12:30 बजे होगा एयरशो
वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच से पहले स्टेडियम में एयरफोर्स की तरफ से एयर शो होगा। यह एयर शो 12:30 से शुरू होगा और करीब 10 मिनट तक चलेगा। इस एयरशो में सूर्यकिरण एक्रोबेटिक टीम स्टेडियम के ऊपर अपने करतब दिखाएगी।
photo_6253701051786049950_x.jpg
IMAGE CREDIT: ICC
5:30 बजे परेड ऑफ चैंपियंस
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैच की पहली पारी खत्म होने के बाद इंटरवल में वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तानों का स्वागत किया जाएगा। ICC ने 1975 से लेकर 2019 तक सभी विश्व विजेता कप्तानों को इसके लिए आमंत्रित किया है। इसके साथ ही, BCCI इन सभी कप्तानों को स्टेडियम में सम्मानित करेगा। विश्व विजेता कप्तानों में जिनके नाम शामिल हैं, वो हैं- कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, क्लाइव लॉयड, रिकी पॉन्टिंग, स्टीव वॉ, एलन बॉर्ड, माइकल क्लार्क, अर्जुन राणातुंगा, इमरान खान, ऑयन मॉर्गन। ये कार्यक्रम लगभग 15 मिनट तक का होगा।
photo_6253701051786049952_x.jpg
IMAGE CREDIT: ICC
लाइव म्यूजिक शो
परेड ऑफ चैंपियंस के बाद सिंगर प्रीतम, गायिका जोनिता गांधी और कोक स्टूडियो के गुजराती गायक आदित्य गढ़वी लाइव शो करेंगे। इस दौरान सिंगर प्रीतम 500 से ज्यादा डांसर्स के साथ थीम सॉन्ग ‘दिल जश्न बोले’ पर परफॉर्म करेंगे। इसके साथ ही, केसरिया, देवा देवा, लहरा दो और कई प्रसिद्ध गानों पर भी परफॉरमेंस होगा।
photo_6253701051786049951_x.jpg
IMAGE CREDIT: ICC
8:30 बजे होगा लेजर शो
वर्ल्ड कप 2023 में दूसरी पारी में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान लेजर शो का आयोजन किया गया है। लगभग 8:30 बजे होने वाले ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान 90 सेकेंड का लेजर शो होगा।
चैंपियन टीम के लिए ड्रोन शो
एक तरफ वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खत्म होगा, तो दूसरी तरफ दुनिया को नया वर्ल्ड चैंपियन मिल जाएगा। विनर टीम को ट्रॉफी देने के बाद 1200 ड्रोन स्टेडियम में अपना करतब दिखाएंगे। ड्रोन शो के जरिए हवा में चैंपियन टीम का साइन बनाया जाएगा।
https://youtu.be/jZc5sTriLoY

Hindi News/ Sports / Cricket News / ICC World Cup 2023: म्यूजिक शो से लेकर एयर शो तक, यादगार बनेगा वर्ल्ड कप का फाइनल, जानिए कब क्या होगा

ट्रेंडिंग वीडियो