Ram Niwas Rawat Minister Ram Niwas Rawat Forest Minister Ram Niwas Rawat मध्यप्रदेश के एक मंत्री से बीजेपी नेता ने 5 लाख रुपए की डिमांड की। प्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत Ramniwas Rawat से ये डिमांड की गई। नवनियुक्त मंत्री रामनिवास रावत के पास बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पीए के नाम से जैसे ही ये फोन आया वे आश्चर्यचकित हो उठे। उन्होंने जानकारी ली तो खुलासा हुआ कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री के यहां से कोई फोन नहीं किया गया है। मंत्री रामनिवास रावत ने तत्काल पुलिस को शिकायत की जिसके बाद राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पीए के नाम से फोन करनेवाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।