5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टूडेंट से परीक्षा पे चर्चा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 6 फरवरी को भोपाल में होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम

PM Narendra Modi- कार्यक्रम भोपाल के सुभाष उत्‍कृष्‍ट स्कूल में होगा, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर जिले में कार्यक्रम में शामिल होंगे

2 min read
Google source verification
PM Narendra Modi

PM Narendra Modi: (पत्रिका फाइल फोटो)

PM Narendra Modi- देशभर के विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 6 फरवरी को परीक्षा पे चर्चा करेंगे। वे परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के मन में उठने वाली शंकाओं का समाधान कर उन्हें सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करेंगे। परीक्षा पे चर्चा का राष्‍ट्रीय आयोजन शुक्रवार को होगा। इस दिन प्रदेश के सभी स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राज्‍यस्‍तरीय कार्यक्रम भोपाल के सरकारी सुभाष उत्‍कृष्‍ट स्कूल में होगा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर जिले में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण में शामिल होंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी का सन 2018 से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें पीएम, परीक्षाओं के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों से बातचीत करते हैं। कार्यक्रम के 9वें संस्करण में पीएम नरेेंद्र मोदी 6 फरवरी को सुबह 10 बजे से नई दिल्‍ली में विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी विभिन्न शंकाओं का समाधान करेंगे।

नेट फ्लिक्‍स, जीओ हॉट स्‍टार और अमेजन पर भी सीधा प्रसारण

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया ऑल इंडिया रेडियो के सभी चैनल, पीएमओ वेबसाइट mygov.in, यूट्यूब, एमओई, फेसबुक लाइव, स्वयंप्रभा चैनल एमओई, दीक्षा चैनल एमओई के साथ ही विभिन्‍न रेडियो चैनल्‍स पर किया जाएगा। नेट फ्लिक्‍स, जीओ हॉट स्‍टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर भी सीधा प्रसारण होगा। निजी न्यूज चैनल भी कार्यकम का सीधा प्रसारण करेगें।

राज्‍यस्‍तरीय कार्यक्रम राजधानी भोपाल के सुभाष उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में

प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट और शासन से अनुदान प्राप्‍त स्कूलों में "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम को समारोहपर्वूक आयोजित किया जाएगा। राज्‍यस्‍तरीय कार्यक्रम राजधानी भोपाल के सुभाष उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों के साथ विशिष्‍ट जन, वरिष्‍ठ अधिकारी एवं अभिभावक भी शामिल होंगे। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा के सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच उपस्थित रहेंगे।

एमपी में "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम में सहभागिता के लिए 1 दिसम्‍बर से 11 जनवरी तक विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा प्रदान की गई थी। इसमें प्रदेश से कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक के 22 लाख 95 हजार से अधिक विद्यार्थियों, 1 लाख 28 हजार से अधिक शिक्षकों और 17 हजार से अधिक अभिभावकों सहित 24 लाख 41 हजार 390 व्‍यक्ति शामिल हुए थे।