विधायक माखनलाल जाटव की हत्या 2009 में की गई थी। हत्याकांड का मुख्य आरोपी तेज नारायण शुक्ल था। हत्या के इस मामले में एंडोरी थाना पुलिस ने पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य, शेरा उर्फ शेर सिंह, मेवाराम शर्मा, सेठी कौरव, गंधर्व कौरव, केदार सिंह और राम रूप सिंह को भी आरोपी बनाया। इन सभी पर हत्या, अवैध हथियार और एससी एसटी एक्ट का केस दर्ज था।