28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND VS ENG: पांचवें टेस्ट से पहले इंग्लैंड की टीम में हुआ यह बड़ा बदलाव, घोषित हुई अंग्रेजों की प्लेइंग-11

साउथम्पटन में चौथा टेस्ट मैच हारकर इंग्लैंड के हाथों 1-3 से सीरीज गंवा चुकी भारतीय क्रिकेट टीम आज से यहां ओवल मैदान पर शुरू होने जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच को जीतकर सम्मान के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 7 Sep 2018, 9:54 AM IST

नई दिल्ली। लंदन के ओवल मैदान पर शुक्रवार से भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सीरीज के आखिरी व पांचवें टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम सम्मान बचने तो इंग्लैंड अपने दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टर कुक को जीत से विदाई देने उतरेगी। इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो भारत के खिलाफ इस आखिरी टेस्ट मैच में विकेटकीपर के रूप में मैदान में उतरेंगे। चौथे टेस्ट में चोट के कारण बेयरस्टो ने विकेटकीपिंग नहीं की थी, उनकी जगह कीपिंग ग्लव्स जॉस बटलर ने संभाले थे। इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच को 60 रन से जीतकर 3-1 से सीरीज अपने नाम कर चुकी है।

तीसरे टेस्ट में बेयरस्टो को लगी थी चोट-
28 साल के बेयरस्टो को तीसरे टेस्ट मैच में उंगली में चोट लग गई थी जिसके कारण चौथे मैच में उन्होंने विकेटकीपिंग नहीं की थी और एक बल्लेबाज के रूप में टीम में खेले थे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बेयरस्टो की जगह जोस बटलर ने साउथम्पटन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी।


इंग्लैंड ने नहीं किया कोई बदलाव-
इंग्लैंड की टीम ने पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। सलामी बल्लेबाज एलेस्टर कुक का यह आखिरी टेस्ट मैच होगा। इसके बाद वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। कुक के विदाई मुकाबले में इंग्लैंड किसी तरह की कोई कसार नहीं छोड़ना कहेगी। दोनों ही टीमों के पास इस मुकाबले में बहुत कुछ जीतने को बचा है ऐसे में यह टेस्ट कोई 'डेड रबर' नहीं है।


इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन-
जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, कीटन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, मोइन अली, आदिल राशिद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड।


भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, करुण नायर, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।