ECB ने लिखी ICC को चिट्ठी
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को चिट्ठी लिख दी है। रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी ने इस चिट्ठी में लिखा है कि अब इस बात का फैसला आईसीसी को लेना चाहिए कि अंतिम टेस्ट मैच किसके पक्ष में जाए। रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी ने इस चिट्ठी में मांग की है कि टेस्ट सीरीज के विवाद में आईसीसी को हस्तक्षेप करना चाहिए और इस मामले में अपना फैसला सुनाना चाहिए।