'क्रिकेट को इस टेस्ट मैच की जरूरत थी'
वॉन ने कहा कि टीम इंडिया को इस खेल में अपनी भूमिका निभानी चाहिए थी, जैसे इंग्लैंड को पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में अपने मुकाबलों को पूरा करना चाहिए था। साथ ही उनका कहना है कि जब गुरुवार की रात टीम इंडिया के सभी पीसीआर टेस्ट नेगेटिव आए तो मैच आगे बढ़ना चाहिए था। क्रिकेट के खेल को इस टेस्ट मैच की जरूरत थी। उनका कहना है कि सीरीज शानदार ढंग से तैयार की गई थी। यह सही नहीं था कि टॉस से 90 मिनट पहले एक टेस्ट मैच रद्द किया जा सकता है।