अंक तालिका में 5वें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स
फिलहाल खेले जा चुके 7 मैचों में से 3 जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम के 6 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की है। राजस्थान को चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।