इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का दूसरा चरण शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। 19 सितंबर से इस टूर्नामेंट के बचे हुए मैच शुरू हो जाएंगे। सभी टीमें इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। आईपीएल 2021 केे दूसरे चरण में पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन किया। पहले चरण में सीएसके के कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दूसरे चरण में भी टीम के कुछ खिलाड़ियों से पहले चरण के के जैसे प्रदर्शन की ही उम्मीद है। जानते हैं सीएसके के उन खिलाड़िया के बारे में, जिन्होंने पहले चरण में शानदार प्रदर्शन किया।