इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में टीम इंडिया को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहली पारी में जिस हिसाब से टीम इंडिया ने जिस तरह बढ़त ली थी उसे देखकर लगा की जीत हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोहित शर्मा कोविड की वजह से इस मैच में शामिल नहीं थे और इस वजह से ही जसप्रीत बुमराह को कप्तानी का मौका मिला। मैच हारने के बाद जसप्रीत बुमराह ने बड़ा बयान भी दिया।