जॉनी बेयरस्टो, इस समय तो ये नाम ही काफी है। इंग्लैंड का ये बल्लेबाज अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहा है। दुनिया का सबसे बेहतरीन पेस अटैक भी इनके सामने आ जाएगा तो ये उनकी धज्जियां उड़ा देंगे। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच 7 विकेट से हार गई। इंग्लैंड की टीम के हीरो रहे जॉनी बेयरस्टो। जिन्होंने दोनों पारियों में शतक ठोक दिया। जॉनी बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया और इसके बाद उन्होंने खास बयान दिया।