इंग्लैंड ने पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया। सीरीज 2-2 की बराबरी पर रही। इंग्लैंड की जीत के हीरो जो रूट रहे। दूसरी पारी में जो रूड 142 रन बनाकर नाबाद रहे। इसकी बदौलत इंग्लैंड ने 378 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। जो रूट टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा दौर के सबसे बड़े बल्लेबाज बन चुके हैं और कई रिकॉर्ड इस सीरीज में उन्होंने अपने नाम किए।