29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह की फॉर्म के बारे में पूछा सवाल तो हैरान हुए केएल राहुल, बोले-पता नहीं सर…

IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अच्छी फॉर्म में नजर आए। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केएल राहुल से जसप्रीत बुमराह को लेकर सवाल पूछा गया। इस सवाल पर केएल राहुल ने हैरानी जताई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 9 Aug 2021, 11:16 AM IST

kl_rahul.png

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉर्टिंघम खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया। पहले मैच के आखिरी दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो पाया। ऐसे में अंपायरों ने इसे ड्रॉ घोषित कर दिया। वहीं टीम इंडिया को इस मैच में जीतने के लिए 157 रन चाहिए थे। पहले टेस्ट मैच में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अच्छी फॉर्म में नजर आए। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सर्वाधिक 9 विकेट झटके। मैच के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केएल राहुल से जसप्रीत बुमराह की फॉर्म को लेकर सवाल पूछा गया। इस सवाल पर केएल राहुल ने हैरानी जताई। वहीं केएल राहुल ने पहले टेस्ट मैच में सर्वाधिक रन बनाए।

केएल राहुल ने दिया यह जवाब
पिछले दिनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह फॉर्म में नहीं थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ही उन्होंने 9 विकेट लेकर खुद को साबित किया। मैच के बाद केएल राहुल से पूछा गया कि बुमराह के फॉर्म में वापसी करने पर वह कैसा महसूस कर रहे हैंं। केएल राहुल ने इस सवाल पर हैरानी जताते हए कहा,'सर, मुझे नहीं पता कि आप यह क्यों कह रहे हैं कि बुमराह ने वापसी की है। हर समय, प्रत्येक मैच में, हर परिस्थितियों में उसने खुद को साबित किया है और वह हमारा नंबर एक गेंदबाज है। हम खुश हैं कि वह पहले टेस्ट से जो कर रहा है, उसे वह अब भी कर रहा है।'

यह भी पढ़ें—IND vs ENG: बारिश ने बिगाड़ा खेल, ड्रॉ हुआ पहला टेस्ट मैच

गेंदबाजों की तारीफ की
केएल राहुल ने टीम के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि पहली पारी में भारतीय टीम ने जिस तरह की गेंदबाजी की और टॉस हारने के बाद पहले बॉलिंग करते हुए जिस तरह का अनुशासन दिखाया वह सकारात्मक पक्ष है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा माना जा रहा था कि टॉस जीतने वाली टीम फायदे में रहेगी, लेकिन हमने बेहद अनुशासन के साथ गेंदबाजी की। साथ ही उन्होंने कहा कि मैच में मोहम्मद शमी और बुमराह ने शुरुआत की। इसके बाद शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज ने इसे जारी रखा। राहुल ने कहा कि सभी ने साथ मिलकर काम किया और जिस तरह से गेंदबाजी की वह शानदार है। सभी गेंदबाज अपनी योजना पर कायम रहे।

यह भी पढ़ें— टेस्ट मैच के बीच टीम इंडिया ने मनाया नीरज चोपड़ा के ओलंपिक गोल्‍ड का जश्‍न

बारिश ने बिगाड़ा आखिरी दिन का खेल
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में आखिरी दिन बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। पहले टेस्ट मैच के पांचवे दिन बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं खेली गई। हालांकि बाद में बारिश रूक गई थी लेकिन आउटफील्ड गीला होने की वजह से मैच नहीं हो सका। इसके बाद अंपायरों ने मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया। आईसीसी के 2012-2023 सीजन के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के रिवाइज्ड सिस्टम के अनुसार, दोनों टीमों को ड्रॉ होने के कारण चार-चार अंक मिले।