
भारत और इंग्लैंड के बीच यहां ट्रेंट ब्रिज में हुआ पहला मुकाबला इंग्लैंड के मौसम ने जीता। पांचवें और आखिरी दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया और इसका सकारात्मक नतीजा नहीं निकल सका। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परषिद (आईसीसी) के 2012-2023 सीजन के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के रिवाइज्ड सिस्टम के अनुसार, दोनों टीमों को ड्रॉ होने के कारण चार-चार अंक मिले। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल के अंत में इन नंबरों को कुल खेले गए टेस्ट से भाग किया जाएगा और इसके अनुसार क्रम तय होगा। इस दौरान जीतने वाली टीम को 12 अंक मिलेंगे और टाई रहने पर छह अंक दिए जाएंगे।
आउटफील्ड गीला होने के कारण नहीं हो सका मैच
स्थानीय समयानुसार तीन बजकर 49 मिनट पर जब खेल को रद्द करने की घोषणा हुई, तब बादल में से सूरज निकल रहा था। लेकिन आउटफील्ड गीला था जिस कारण मैच कराना संभव नहीं था। किसी भी नतीजे के लिए कम से कम चार घंटे के खेल की जरूरत होती है। मौसम के अनुसार, ऑड्स पसंदीदा वातावरण के विपरीत थे। वर्ल्डवेदरऑनलाइन डॉट कॉम के अनुसार, ट्रेंट ब्रिज में अगस्त में औसत 63 मिमी की बारिश होगी और 22 दिनों तक रेनफॉल होगा। यह जून के बराबर ही है जहां औसत 63 मिमी और 20 दिनों तक बारिश हुई थी। इस वेन्यू में यह दो महीने काफी बारिश होती है।
भारत को जीतने के लिए चाहिए थे 157 रन
ट्रेंट ब्रिज में टेस्ट कराने के लिए सितंबर का महीना अनुकूल होता है। इस महीने में औसत 34.2 मिमी और 15 दिनों तक बारिश होती है। भारत को इस मैच को जीतने के लिए 157 और रनों की जरूरत थी और उसके पास नौ विकेट बचे थे। रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा 12-12 रनों पर खेल रहे थे। टीम इंडिया के लिए मुकाबला एकतरफा नहीं रहता क्योंकि पिच में इंग्लैंड के स्विंग और तेज गेंदबाजों के लिए काफी कुछ था। लेकिन भारत के जीत की उम्मीद ज्यादा थी। दोनों टीमों के बीच अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अगला मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर 12 अगस्त से खेला जाएगा।
Published on:
8 Aug 2021, 11:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.