
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली (sourav ganguly), बोर्ड के सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनाक भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के दौरान लॉर्ड्स (Lord's) मैदान पर नजर आए। गांगुली जिन्होंने 1996 में लॉर्ड्स में अपने टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ा था, उन्होंने लॉर्ड्स में वापस आने पर इंस्टाग्राम में दिल को छू लेने वाला संदेश लिखा। उन्होंने चार फोटो का एक कोलाज पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बल्लेबाज, कप्तान, विजयी कप्तान और बीसीसीआई प्रमुख के रूप में लॉर्ड्स पर उतरने की यात्रा को दर्शाया।
यहां पढ़ें सौरव गांगुली द्वारा लिखा गया दिल छू लेने वाला मैसेज
1996 में खिलाड़ी के तौर पर लॉर्ड्स गए थे गांगुली
गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन लिखा, ‘पहली बार यहां 1996 में एक खिलाड़ी के तौर पर आया, फिर कप्तान बनकर आए और अब लॉर्ड्स में एक प्रशासक के रूप में मैच का आनंद लिया। भारत हमेशा अच्छी स्थिति में रहा है।’ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का अकाउंट जिसे होम ऑफ क्रिकेट के नाम से जाना जाता है, उसने गांगुली के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, सौरभ लॉर्ड्स में वापस आना सुखद है।
2002 में गांगुली के नेतृत्व में जीती थी नेटवेस्ट ट्रॉफी
1996 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद गांगुली के नेतृत्व में भारत ने 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड को दो विकेट से हराकर जीत हासिल की थी। भारत और इंग्लैंड के बीच यहां दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत ने अपनी पहली पारी में 364 रन बनाए। वहीं भारत के 364 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। भारत की और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए हैं।
Published on:
14 Aug 2021, 12:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.