उत्तराखंड छोड़ने के बाद दिल्ली से भी नहीं मिला मौका
उन्मुक्त का उत्तराखंड टीम के साथ 2019-20 का सीजन भी खास नहीं रहा था और उन्हें राज्य का साथ छोड़ 2020-21 के सीजन में दिल्ली के लिए भाग्य आजमाना पड़ा था। उत्तराखंड के लिए अपने पिछले छह मैचों में उन्होंने 144 रन बनाए थे। हालांकि, उन्मुक्त को 2020-21 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए दिल्ली के चयनकर्ताओं ने नहीं चुना था। लेकिन उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चुना गया था। हालांकि, वह एक मैच भी नहीं खेल सके थे।