30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शोएब अख्तर ने किया खुलासा-अगर उस वक्त सचिन तेंदुलकर को कुछ हो जाता तो लोग मुझे जिंदा जला देते

सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बीच क्रिकेट के मैदान पर कई बार रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता था। लेकिन एक बार शोएब अख्तर को सचिन के साथ मजाक करना भारी पड़ा जाता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 12 Aug 2021, 1:56 PM IST

sachin_and_shoaib_akhtar.png

भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बीच क्रिकेट के मैदान पर कई बार रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता था। दोनों के बीच क्रिकेट के मैदान पर कई बार कड़ी टक्कर भी हुई। लेकिन एक बार शोएब अख्तर को सचिन के साथ मजाक करना भारी पड़ा जाता। इस बात का खुलासा खुद शोएब अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। शोएब अख्तर ने बताया कि उस मजाक के दौरान सचिन को चोट लग सकती थी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सचिन को कुछ हो जाता तो भारत के लोग उन्हें जिंदा जला देते।

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान किया था मजाक
शोएब अख्तर ने एक वेबसाइट स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए इंटरव्यू में बताया कि वर्ष 2007 में सचिन तेंदुलकर और उनके बीच कुछ ऐसा हुआ था, जिसके बाद भारत के लोग उन्हें जिंदा जला देते। दरअसल, एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी एक साथ बैठे थे। इस दौरान शोएब अख्तर ने सचिन तेंदुलकर के साथ ऐसा मजाक किया जिससे सचिन को चोट लग सकती थी। हालांकि सचिन को चोट नहीं लगी।

यह भी पढ़ें— जब पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर ने दी इरफान पठान को अगवा करने की धमकी

जमीन पर गिर गए थे सचिन तेंदुलकर
शोएब अख्तर ने इंटरव्यू में बताया कि अवॉर्ड फंक्शन के दौरान उन्होंने मजाक में सचिन तेंदुलकर को उठाने की कोशिश की थी, लेकिन वो उनके हाथों से फिसल गए और नीचे गिर गए। हालांकि गनीमत रही कि सचिन को चोट नहीं लगी। इसके साथ ही शोएब अख्तर ने कहा कि सचिन के गिर जाने से वह डर गए थे। उनको लग रहा था कि अगर सचिन तेंदुलकर अनफिट या चोटिल हो जाते तो शोएब को दोबारा कभी भारत का वीजा नहीं मिलता। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के लोग उन्हें कभी अपने देश में नहीं बुलाते और या जिंदा जला देते।'

यह भी पढ़ें— शोएब अख्तर का बड़ा दावा, टी20 वर्ल्ड कप में भारत को हरा देगा पाकिस्तान, जानिए अब तक रिकॉर्ड

हरभजन और युवराज का ऐसा था रिएक्शन
शोएब अख्तर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि पाकिस्तान के बाद जिस देश में उन्हें सबसे ज्यादा प्यार मिलता है, वो भारत है। उन्होंने कहा कि जब-जब उन्होंने भारत का दौरा किया है तब-तब अपने साथ अच्छी यादें लेकर आए हैं। इसके साथ ही शोएब ने बताया कि जब सचिन जमीन पर गिर गए थे तो वहां पर हरभजन सिंह और युवराज सिंह भी थे और उन्होंने कहा कि वो क्या रहे हैं। इसके बाद शोएब अख्तर सचिन के पास गए और उनको प्यार से गले लगाया।