30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG :चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हुए स्टुअर्ट ब्रॉड, एंडरसन के खेलने पर संशय, साकिब महमूद को बुलाया

इंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले स्टुअर्ट ब्रॉड के रूप में बड़ा झटका लगा है। वह चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं जेम्स एंडरसन के खेलने पर भी संशय बना हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 12 Aug 2021, 12:42 AM IST

stuart_broad.jpg

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू हो रहा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड चोटिल होने की वजह से भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, तेज गेंदबाज ब्रॉड को दाएं पिंडली में चोट लगी है जिसके कारण वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—IPL 2021: दूसरे चरण से पहले दिल्ली कैपिटल्स देगी ऋषभ पंत को दिया बड़ा झटका, कप्तानी लगी दांव पर

तेज गेंदबाज साकिब महमूद की हुई वापसी
ब्रॉड के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने उनके कवर के रूप में तेज गेंदबाज साकिब महमूद को बुलाया है। 35 वर्षीय गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 149 टेस्ट मैचों में 524 विकेट लिए हैं उन्हें मंगलवार को लॉर्ड्स में अभ्यास के दौरान चोट लगी थी।पहले टेस्ट के दौरान टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने एंडरसन ने बुधवार की सुबह थाई स्ट्रेन के कारण ट्रेनिंग सीजन मिस किया था।

ओली स्टोन पहले हो चुके थे बाहर
इंग्लैंड की टीम में पहले से ही बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाजी नहीं खेल रहे हैं। इसके अलावा क्रिस वोक्स भी अबतक चोट से नहीं उबर सके हैं और ओली स्टोन भी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें— विराट कोहली की खराब फॉर्म पर उठे सवाल तो पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया सपोर्ट

लॉर्ड्स के मैदान पर भारी है इंग्लैंड का पलड़ा
लॉर्ड्स के मैदान पर भारत के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। अब तक दोनों टीमोें के बीच 18 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 12 मैचों में जीत हासिल की है। दो में हारी और 4 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। लॉर्ड्स में जीतने वाली टीम का सक्सेस रेट 55% है, लेकिन भारत यहां टॉस जीतकर टेस्ट कभी नहीं जीत पाया।