29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली की खराब फॉर्म पर उठे सवाल तो पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया सपोर्ट

हाल ही इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में विराट कोहली पहली ही बॉल पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 10 Aug 2021, 3:24 PM IST

Virat Kohli

Virat Kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। नवंबर 2019 के बाद से विराट कोहली ने शतक नहीं लगाया है। घरेलू क्रिकेट में तो विराट कोहली ने रन बनाए हैं लेकिन घर से बाहर उनका बल्ला खामोश है। हाल ही इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में विराट कोहली पहली ही बॉल पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। ऐसे में विराट कोहली पर सवाल उठ रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज सलमान बट्ट, विराट कोहली के बचाव में उतरे हैं।

सपोर्ट में उतरे सलमान बट्ट
विराट कोहली की खराब फॉर्म पर सवाल उठने के बाद पाकिस्तानी टीम के पूर्व बल्लेबाज सलमान बट्ट ने विराट कोहली के सपोर्ट में कहा कि कोहली एक वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर हैं और जल्द ही फॉर्म में वापसी करेंगे। सलमान बट्ट ने कहा कि हर क्रिकेटर के कॅरियर में ऐसा दौर आता है जब वह रन नहीं बना पाता और कोहली भी उसी दौर से गुजर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बहुत जल्द ही बड़े स्कोर बनाएंगे। सलमान ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि कोहली एक वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर हैं, लेकिन वह भी इंसान हैं और हर हर क्रिकेटर को अपने कॅरियर में खराब फॉर्म से जूझना पड़ता है।

यह भी पढ़ें— जब खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने अपना खेल सुधारने के लिए सचिन से मांगी सलाह

वापसी करेंगे कोहली
साथ ही सलमान बट्ट ने कहा कि विाट कोहली के नाम 70 शतक दर्ज हैं और उन्होंने पूरी दुनिया में रन बनाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से विराट कोहली का प्रदर्शन खराब है, लेकिन इसके बावजूद वह टॉप 5 रैंकिंग में बने हुए हैं। सलमान बट्ट का कहना है कि टॉप 5 में बने रहने से पता चलता है कि कोहली का परफॉर्मेंस कैसा रहा है और उनके अंदर कितनी क्षमता है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोहली जबरदस्त तरीके से वापसी करेंगे।

यह भी पढ़ें— युवराज सिंह ने कहा-विराट कोहली तो 30 की उम्र में ही बन गए थे लीजेंड

पहली गेंद पर आउट होना बड़ी बात नहीं
सलमान बट्ट ने कहा कि पहली गेंद पर आउट होना कोई बड़ी बात नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि फैंस में हमेशा उत्सुकता होती है और वे कोहली को हमेशा रन करते हुए देखना चाहते हैं। फैंस चाहते हैं कि कोहली हमेशा मैच विजेता पारी खेलें। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कोहली पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए थे। हर क्रिकेट फैन को कोहली से धमाकेदार बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।