7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत खेल सकता है पांच टेस्ट मैच की सीरीज, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जताई इच्छा

Coronavirus के कारण ऑस्ट्रेलिया के सारे मैच स्थगित होने के कारण CA को काफी वित्तीय नुकसान हो रहा है। वह इसकी भरपाई के लिए भारत से मैच खेल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 22 Apr 2020, 6:32 PM IST

Team India

Team India

नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपने सारे मैचेज स्थगित कर दिए हैं। इस कारण उसे काफी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है और उसे अपने कर्मचारियों और खिलाड़ियों के लिए वेतन में कटौती भी करनी पड़ी है। वह अपने वित्तीय घाटे को कम करने के लिए इस साल के अंत में भारत के साथ घरेलू सीरीज खेलना चाहता है। वह इस संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ इस पर चर्चा करना चाहता है।

हार्दिक-नताशा ने डॉगी के साथ मस्ती करती वीडियो की शेयर, प्रशंसकों ने किया ट्रॉल

एक सीरीज नहीं, बल्कि हर बार खेलना चाहते हैं

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन रॉबर्ट्स ने कहा कि हम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की वैसी सीरीज शुरू करना चाहते हैं, जैसी हम इंग्लैंड के साथ खेलते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक सीरीज की बात नहीं है, बल्कि हम भविष्य में सिद्धांत रूप में करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रॉबर्ट्स ने ये बातें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कही।

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज करनी होगी रद्द

अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलने पर सहमति बन जाती है तो ऑस्ट्रेलिया को नवंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौता टेस्ट मैच रद्द करना पड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह इस बात संकेत भी हो सकता है कि आर्थिक रूप से मजबूत बोर्ड कोरोना वायरस के कारण हुए नुकसान की भरपाई की कोशिश के लिए एक-दूसरे के खिलाफ अधिक मैच शेड्यूल कर सकते हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी कि पांच टेस्ट मैच की सीरीज पर दोनों बोर्ड की मीटिंग में पिछले साल भी चर्चा हुई थी।

डीजे ब्रावो ने धोनी के लिए बनाया खास गाना, सीएसके ने शेयर किया वीडियो

आईपीएल न होने से निराश है सीए

सीए ने कहा कि आईपीएल न होने से हमारे खिलाड़ी निराश हैं। हम बीसीसीआई को किसी भी समय आईपीएल को मंच देने में सक्षम होने की शुभकामना देते हैं। रॉबर्ट्स ने इसके साथ ही कहा कि वह अक्टूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप की मेजबानी करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। हमारे लिए इसकी मेजबानी करना बहुत अहम है।