ब्रावो ने कहा कि उन्हें इस टीम से जुड़ने वाले दिन से परिवार जैसे माहौल का अहसास होता है। आगे बोले, वही नहीं, टीम से जुड़ने वाला हर खिलाड़ी ऐसा महसूस करता है। उन्होंने कहा कि आपने इतने सालों में देखा होगा कि सीएसके से जुड़ने वाला हर क्रिकेटर लगातार बेहतर खिलाड़ी बनता गया। यह बेहद खास फ्रेंचाइजी है।