नई दिल्ली : स्टार हरफनमौला हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। लॉकडाउन में उनकी मंगेतर नताशा स्टैनकोविच (Natasha Stankovic) के भी हार्दिक के साथ ही रह रही हैं। ये दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। पांड्या और नताशा साथ में वर्क आउट करते, जिम करते और मस्ती करते पहले भी सोशल मीडिया पर डाल चुके हैं। अब नताशा ने मस्ती करते इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है।