केदार जाधव ने खेली थी तूफानी पारी
एक बात तो पक्की है कि केधार जाधव का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया। यहां तक की IPL में भी अब उनकी जरूरत फ्रेंचाइजी नहीं समझते हैं। भारतीय टीम में वापसी तो अब बिल्कुल भी संभव नहीं है। आपको बता दें केदार जाधव ने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू 16 नवंबर, 2014 को श्रीलंका के खिलाफ किया था। केदार ने अपना अंतिम वनडे मैच 8 फरवरी, 2020 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद जाधव का नाम क्रिकेट से गायब हो गया है।
15 जनवरी, 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ जाधव ने तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। टीम की हालत खराब थी और ऐसे में केदार ने 76 गेंदों का सामना करते हुए 120 रन बनाए। इसके बाद तो केधार छा गए थे। कुछ मैचों में फिर से उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसा नहीं है कि उन्हें मौके नहीं दिए गए लेकिन वो हमेशा फ्लॉप ही रहे। जाधव ने कुल 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच और 73 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट मैच उन्होंने कभी नहीं खेला।
ये भी पढ़ें- भारतीय दिग्गजों की हार से WWE रिंग में पसरा 'सन्नाटा', एक ने किया डांस और दूसरे को आया गुस्सा