20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / WWE / भारतीय WWE रेसलर को जब पुलिसकर्मी ने बीच रोड डंडे से ‘पीटा’, दिग्गज ने उठाकर चारों खाने किया चित्त

भारतीय WWE रेसलर को जब पुलिसकर्मी ने बीच रोड डंडे से ‘पीटा’, दिग्गज ने उठाकर चारों खाने किया चित्त

भारतीय सुपरस्टार को पुलिसकर्मी ने कुछ नियम कानून सिखाए लेकिन इसके बाद जो हुआ वो काफी मजेदार चीज रही। WWE रेसलर ने पुलिसकर्मी को उठाकर लोगों के बीच में फेंक दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 28 May 2022, 3:41 PM IST

indian wwe wrestler Shanky Chokeslam Police Constable Raw SmackDown

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE में इस समय भारतीय रेसलर्स का जलवा चल रहा है। कई रेसलर्स अपना दम दिखा रहे हैं। मेन रोस्टर में शैंकी भी भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं। जिंदर महल के साथ इस समय वो ब्लू ब्रांड शो में काम कर रहे हैं। हर हफ्ते कुछ ना कुछ वो नया करते रहते हैं। जिंदर महल के साथ काम करने से उन्हें फायदा भी हुआ है। खैर शैंकी ने WWE में जाने के लिए काफी मेहनत की। एक वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसा कमाल किया जिसके बाद उन्हें WWE से बुलावा आ गया था।


शैंकी ने पुलिसकर्मी को दिया था चोकस्लैम

दरअसल द ग्रेट खली की Continental Wrestling Entertainment में शैंकी ने साल 2015 में कदम रखा था। शैंकी 7 फुट के हैं और इस वजह से उन्होंने सभी को प्रभावित किया। कुछ वायरल वीडियोज में भी शैंकी इस दौरान नजर आए। एक ऐसा ही वायरल वीडियो था जिसकी मदद से शैंकी को बहुत पहचान मिली। ये वीडियो काफी मजेदार था। शैंकी ने रोड पर डिप्स लगाने शुरू कर दिए थे। इसके बाद एक पुलिसकर्मी वहां पर आया उन्होंने शैकी को नियम कानून सिखाना शुरू कर दिया। शैंकी ने बहस की तो पुलिसकर्मी ने दो डंडे उन्हें जड़ दिए। शैकी का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने पुलिसकर्मी को उठाकर चोकस्लैम लगा दिया। शैंकी ने आस-पास खड़े लोगों के ऊपर इस पुलिसकर्मी को फेंक दिया। ये वीडियो इतना वायरल हुआ कि WWE की नजर भी इस पर पड़ गई थी।


ये भी पढ़ें- 3 दिग्गज खिलाड़ी जो Sex Scandal में फंस चुके हैं, इनकी वजह से क्रिकेट जगत हुआ था शर्मसार


WWE में भारतीय सुपरस्टार शैंकी को जल्द मिलेगा बड़ा पुश

खैर अब शैंकी WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। 2 बार CWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी शैंकी जीत चुके हैं। साल 2020 में शैंकी ने WWE में कदम रखा था। आप सभी को पता है कि विंस मैकमैहन को शैंकी की हाइट वाले रेसलर्स बहुत पसंद आते हैं। अभी शैंकी अपना काम काफी अच्छे से ब्लू ब्रांड में कर रहे हैं। WWE द्वारा आने वाले समय में उन्हें अच्छा पुश भी दिया जा सकता है। अगर ऐसा होगा तो फिर ये भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर होगी।


ये भी पढ़ें- IPL में MS Dhoni, Rohit Sharma, Virat Kohli हुए 150 करोड़ के पार, कमाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान