IPL का इतिहास बहुत बड़ा हैं। खिलाड़ियों की बोली यहां करोड़ों में लगती है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों को भी बहुत पैसा दिया जाता था। साल 2008 में IPL की शुरूआत हुई थी। तब से लेकर अभी तक वेतन को लेकर कई चीजें बदल चुकी हैं। भारतीय क्रिकेट के तीन सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा इस लीग से बहुत कमाई कर चुके हैं। ज्यादा कमाई के मामले में सबसे ऊपर इन तीन सुपरस्टार्स का नाम ही आता है।