भारतीय मूल के WWE सुपरस्टार जिंदर महल का नाम अब काफी चर्चा में आता है। साल 2017 में उन्होंने WWE चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से उनको भारतीय फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। WWE ने महल को अच्छा पुश दिया और उन्होंने इसका अच्छा फायदा उठाया। इस समय WWE स्मैकडाउन में वो काम कर रहे हैं। महल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं और लगातार पोस्ट करते रहते हैं। महल 1186 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। कुछ बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स को भी वो फॉलो करते हैं।