IPL 2022 में इस बार मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम अंकतालिका में अंतिम स्थान पर रही। मुंबई को लगातार शुरूआती आठ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इस बार ऐसा लगा कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू का मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अब अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।