WWE में अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम रहा। अब वो रेसलिंग से रिटायरमेंट ले चुके हैं। इस साल उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। खैर रेसलिंग का नाम सुनते ही सबसे पहले लोगों के दिमाग में अंडरटेकर का नाम और उनका कैरेक्टर सामने आता है। आपने देखा होगा कि उनकी एंट्री में पूरे एरीना में अंधेरा छा जाता है। इसके बाद एकदम से वो रिंग में खड़े हुए नजर आते हैं। कई लोगों को इसके बारे में पता नहीं होगा कि आखिर ऐसा कैसे होता है।